फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः प्रधान सहायक का रुपये लेने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
रुपये गिनते प्रधान सहायक। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। सीएमओ कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक का रुपये लेने का वीडियो वायरल हुआ है। सीएमओ ने उन्हें पद से हटाते हुए जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी का रुपये लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रुपये लेने वाले प्रधान सहायक मुकेश अग्रवाल बताए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. भगवान दास भिरोरिया ने उन्हें पद से हटा दिया है। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसमें एक एसीएमओ व दो डिप्टी सीएमओ तथा एक प्रशासनिक अधिकारी शामिल किए गए हैं। टीम 10 दिन में अपनी जांच रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें