फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः रुपये के लेनदेन में सराफा व्यापारी की हत्या

विज्ञापन
सचिन यादव,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। रुपये के लेनदेन में सराफा व्यापारी की हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह उसका शव सुंदरपुर गांव स्थित नवनिर्मित मकान में मिला। पिता के घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। एसपी क्राइम ने जांच कर परिजनों से पूछताछ की। खोजी कुत्ते और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन

मानिकपुर भीखन निवासी अजय यादव की होमगंज में सराफा की दुकान है। उनका बेटा सचिन यादव भी दुकान पर बैठता है। अजय यादव ने कुछ समय पहले ही सुंदरपुर गांव में टंकी के पास नया घर बनवाया है। गुरुवार रात सचिन यादव (25) बसरेहर थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी ग्राहक राजीव राजपूत के साथ सुंदरपुर में बने मकान में रुका था। उसने सचिन से 2.70 लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। रजिस्ट्री शुक्रवार सुबह करानी थी। इसलिए वह सचिन के साथ ही उसके मकान में रुका था।
सुबह सात बजे पिता मकान पर पहुंचे। खटखटाने पर गेट नहीं खोला गया। उन्होंने कमरे की खिड़की से झांका तो कमरे में सचिन का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र प्रसाद, फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक सिंह और इकदिल थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। एसपी क्राइम ने बताया कि सचिन यादव के सिर पर रॉड मारने के निशान हैं। पिता की तहरीर पर राजीव राजपूत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें