फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः सड़क हादसे में युवक की जान गई

विज्ञापन
मनोज कुमार, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। सड़क पार करते समय युवक को ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम ईश्वर पुरा निवासी मनोज कुमार (28) गुरुवार रात फुलरई गांव में अपने खेत के पास सूख रही मक्का को देखने गया था। इस दौरान रात नौ बजे उसकी बुआ के बेटे विकास निवासी सिरसागंज ट्रक लेकर आया और फुलरई गांव के सामने सड़क की दूसरी तरफ ट्रक खड़ा कर उसे फोन कर बुलाया। मनोज सड़क पार दूसरी तरफ जाने लगा। तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को चालक के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें