इटावा। नगला मोती के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन किनारे बैरीकेडिंग के काम के दौरान ट्रैक्टर का प्रेशर पाइप टूट गया। इससे मजदूर की मौत हो गई।
दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन पर नगला मोती गांव के पास रेलवे लाइन किनारे सीमेंटेड पटिया से बैरीकेडिंग बनाई जा रही है। यह काम बस्ती जिले की बाबा कंस्ट्रक्शन कंपनी करा रही है। वीरेंद्र कुमार ठेकेदार के अधीनस्थ जिला देवरिया के थाना महुआडीह भटनी बुजुर्ग का 30 वर्षीय शिवम काम करता था। वह शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्राली से नई मंडी स्थित प्लांट से पटिया लेकर नगला मोती उतारने गया था। इस दौरान ट्राली को प्रेशर के जरिए उठाया तो अचानक ट्राली बीच में फंस गई। शिवम ट्राली के नीचे जाकर उसमें आई खामी देखने लगा। तभी अचानक से प्रेशर पाइप टूट गया। हादसे में शिवम की गर्दन ट्राली व उसके कमानी के बीच फंस गई। इससे उसकी मौत हो गई।