फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक उमेश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
सैफई। सेंट्रल जेल रोड पर गांव बाग के पास गुरुवार रात बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत और चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

पछायगांव थाना क्षेत्र के गांव करील गड़ मढैया निवासी रामस्वरूप का 40 वर्षीय बेटा उमेश उर्फ बंटू अपने 19 वर्षीय चचेरे भाई गुड्डन के साथ गुरुवार रात बाइक से गांव रामेत भागवत कथा में निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। रास्ते में सेंट्रल जेल महोला रोड पर गांव नगला बाग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उमेश की मौत और गुड्डन घायल हो गया। चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें