फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

विज्ञापन
मृतक शिवम यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
जसवंतनगर। नागरी गांव में एक किशोर का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शिवम यादव (17) पुत्र अजय कुमार यादव 10वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार गांव में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। शनिवार को भंडारा था। शिवम यादव वहीं रुक गया था। शनिवार सुबह छह बजे घर से पांच सौ मीटर दूर प्राइमरी स्कूल के पास पेड़ पर शिवम का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुुआयना कर साक्ष्य जुटाए। मृतक की एक चप्पल घटना स्थल से 20 फीट दूर मिलीं हैं। शिवम के पिता अजय ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा था। किसी ने उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया है। मृतक तीन भाई व बहनों में बड़ा था। एसपी सिटी कपिल देव ने बताया कि हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें