फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के सोने के बाले लूटे

विज्ञापन
पीड़ित राजकुमारी - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
भरथना। बाइक सवार दो बदमाश बैंक जा रही बुजुर्ग महिला के कान के सोने के बाला लूट ले गए। बदमाश अपना चेहरा हेलमेट और गमछे से छिपाए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्श नगर की बुजुर्ग राजकुमारी पत्नी भोजराम बुधवार दोपहर 12 बजे पैदल सेंट्रल बैंक जा रही थी। घर से कुछ दूर मोहल्ला कल्याण नगर में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाती उससे पहले उन बदमाशों ने उसे पकड़कर कान से सोने के बाला उतार लिए और उसके हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर लोगों से पूछताछ की। राजकुमारी के पति भोजराम ने बताया कि पत्नी आवश्यक कार्य से बैंक जा रही थी। रास्ते मे बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार उचक्के अपना चेहरा हेलमेट और गमछे से छिपाए हुए थे। झोले में बैंक की पासबुक थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें