फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के गांव हथनौली में महिला के आत्महत्या करने के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी के थाना करहल अंतर्गत ग्राम कैलाशपुरा निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि हथनोली गांव निवासी अरुण कुमार के साथ उसने अपनी बहन ज्योति की शादी की थी। कुछ दिन बाद ससुराल वाले कार व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर रविवार को ससुराल वालों ने ज्योति को फंदे पर लटकाकर मार डाला। पुलिस ने पति अरुण कुमार उसके पिता राजेंद्र सिंह यादव, मां चरनश्री व बहन आरती के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें