फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : नगर पालिका कर्मी से मारपीट कर रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। ऑटो पार्किंग में तैनात नगर पालिका कर्मचारी को एक चालक ने ऑटो में बैठा लिया और उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि यहां बंधक बनाकर उससे मारपीट की और साढ़े चार हजार रुपये लूटकर भगा दिया।
विज्ञापन

विचारपुर निवासी सत्येंद्र बाबू नगर पालिक के कर्मचारी हैं और कस्बे में बने ऑटो स्टैंड पर पार्किंग शुल्क की वसूली करते हैं। रविवार सुबह एक ऑटो चालक स्टैंड पर सवारी भरने आया था। सत्येंद्र ने जब उससे पार्किंग शुल्क मांगा तो ऑटो चालक ने जबरदस्ती उसे ऑटो में बैठा लिया।
उसे घर दुडहा ले जाकर एक कमरे में बंद करके पीटा। आरोपी ने पीड़ित की जेब में रखे पार्किंग शुल्क के 4500 रुपये सहित रसीद बुक छीन ली। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागा और जसवंतनगर थाने पहुंचा। थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें