फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने महिला मेट से की छेड़छाड़, विरोध पर पीटा....

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। क्षेत्र के गांव खिरीटी में मनरेगा कार्य के दौरान महिला मेट के साथ प्रधान ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर पीट दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खिरीटी में तालाब की खुदाई का काम चल रहा है। ग्राम प्रधान काम को देखने के लिए मौके पर पहुंचे । आरोप है कि काम कर रहे मजदूरों के साथ प्रधान ने गाली-गलौज की। महिला मेट ने जब गाली देने का विरोध किया तो ग्राम प्रधान ने भुगतान न करने की धमकी दी। महिला मेट का आरोप है कि प्रधान ने उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर पीटा।
चकरनगर इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि महिला मेट की तहरीर पर ग्राम प्रधान राहुल देव कुशवाहा के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।वहीं, प्रधान राहुलदेव ने बताया कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया गया है। उन पर हमला भी किया गया था।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
जब महिला मेट व ग्राम प्रधान आपस में मारपीट कर रहे थे तभी किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला मेट और प्रधान के बीच मारपीट हो रही है और ग्रामीण बीच-बचाव कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें