बसरेहर। मस्जिद वाली गली में अतिक्रमण को लेकर गुरुवार को दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए।
गुरुवार सुबह बसरेहर के मस्जिद गली निवासी जुबेर खान ने बताया कि निन्हू राठौर गली में वे मकान बनवा रहे हैं। उन्होंने गली को घेरते हुए पिलर खड़ा कर दिया है। इस कारण गली संकरी हो गई है और वहां से कार नहीं निकाल पा रही थी। इसी बात को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा, जिस पर निन्हू ने मारपीट कर दी। इसमें जुबेर और उनका भाई राशिद सहित दूसरे पक्ष से निन्हू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी भिजवाया। बसरेहर थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)