बकेवर। भरथना ओवरब्रिज के नीचे ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदार भिड़ गए। दोनों के बीच में मारपीट होने के बाद जमकर पत्थर चले। पुलिस ने दोनों को हिदायत देते हुए वहां से सभी ठेले हटवा दिए।
कस्बे में सिक्सलेन हाईवे पर स्थित भरथना ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ फल, कचौड़ी, चाट आदि ठेले लगते हैं। बुधवार को यहां ठेला लगाने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट और ईंट-पतथर चलने लगे। ओवरब्रिज के नीचे खड़े सिपाहियों और होमागार्डों ने उन्हें शांत कराया। सूचना पर कस्बा चौकी इंचार्ज आरके वर्मा फोर्स के साथ पहुंच गए। कस्बा इंचार्ज आरके वर्मा ने बताया कि भरथना ओरब्रिज के नीचे विवाद की सूचना पहुंचे थे। पुलिस पहुंचने से पहले ही दोनों भाग गए थे। ओवरब्रिज के नीचे से सभी हाथ ठेला हटवा दिए गए हैं।
सभी को हिदायत दी गई है कि कोई भी दुकानदार ठेला लगाने को लेकर विवाद नहीं करेगा। ऐसा करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।