फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटे पर बीडीओ ने लगाया बदसलूकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा खंड विकास अधिकारी ने ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटे पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। मामला गरमाने के बाद उन्होंने ब्लॉक प्रमुख कार्यालय किसी अन्य के लिए खोलने पर रोक लगा दी है। कर्मचारियों को सख्त दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ सतीश पांडे ने बताया कि मंगलवार को वे कार्यालय में बैठे थे। ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे के पति जितेंद्र दोहरे ने फोन करके बातचीत के लिए ब्लॉक प्रमुख कक्ष में बुलाया। प्रमुख के पति से बातचीत करने लगे। आरोप है कि इसी बीच ब्लॉक प्रमुख के पति और बेटा उनसे अनावश्यक हस्तक्षेप करने के साथ बदसलूकी करने लगे। इस बीच वे कक्ष से तुरंत बाहर आ गए।
बीडीओ के मुताबिक, ब्लॉक प्रमुख कक्ष में ब्लॉक प्रमुख के अलावा किसी अन्य को बैठने की इजाजत बिल्कुल नहीं होती है। आगे से अगर कोई व्यक्ति बैठा मिलता है तो कार्रवाई होगी। इसको लेकर लिपिक को पत्र जारी करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को ताकीद दी है कि ब्लॉक प्रमुख के अलावा किसी को उनका कक्ष न खोला जाए। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख पवित्रा दोहरे के पति जितेंद्र दोहरे से बात की तो उन्होंने बताया कि बीडीओ से आवश्यक बातचीत हो रही थी। कार्यकाल से पूर्व का 20 लाख रुपये का भुगतान बनाने का दबाव बना रहे थे। बेटे पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं और पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें