फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : युवती से फोन छीन ऑटो चालक भगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। ऑफिस जा रही युवती का मोबाइल ऑटो चालक ने छीन लिया और भाग गया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम तिराहे की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार कालोनी निवासी वंशिका तिवारी फाइनेंस कंपनी में काम करती हैं। बुधवार सुबह उन्होंने ऑफिस जाने के लिए ऑटो बुक किया था। माल गोदाम तिराहे के पास पहुंच कर चालक ने ऑटो रोक दिया और उन्हें को उतार दिया। वंशिका ने बताया कि चालक ने गुरु तेग बहादुर पुल पर जाने से इन्कार कर दिया था। वह पूरा किराया मांग रहा था। उसने किराया देने से मना किया तो चालक ने झपटा मार कर हाथ से मोबाइल छीन लिया और चौधरी पेट्रोल पंप की ओर भाग गया।
विज्ञापन

वंशिका की चीख सुन आसपास मौजूद लोगों ने ऑटो का पीछा भी किया। वंशिका ने बताया कि ऑटो चालक ने लाल रंग की टी शर्ट पहन रखी थी। सदर कोतवाल भूपेंद्र सिंह राठी ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें