इटावा। बस स्टैंड के पास राहगीरों को मंगलवार सुबह छह बजे एक युवक को बेहोशी की हालत में मिला। जिला अस्पताल में पुलिस ने युवक के पास से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद यहां पहुंचे मैनपुरी निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि उनका भाई संदीप सिंह यादव गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। रक्षाबंधन मनाने के लिए वह सोमवार देर रात दिल्ली से घर आने के लिए बस से चला था। युवक का फोन, बैग और पर्स गायब था। खबर लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था।