फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीने के बाद चार भाई-बहनों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बकरी के दूध से बनी चाय पीने से चार भाई बहनों की तबीयत खराब हो गई। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सैफई क्षेत्र के गांव कुम्हावर निवासी सुरेश चंद्र ने बताया कि गुरुवार को पुत्र राजेश पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसके चारों बच्चे देवेंद्र (16), काजल (12), रचित (10) और अनुष्का (8) घर पर अकेले थे। इस दौरान देवेंद्र ने चाय बनाई और भाई बहनों के साथ पी। इसके साथ सभी ने पराठा भी खाया था। कुछ ही देर बाद चारों उल्टियां होने लगीं। इसकी जानकारी होने पर सभी को जिला अस्पताल ले गए। जांच की गई तो पता चला कि जिस बकरी का दूध निकाला गया था उसके थन पर किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था। इसका के असर से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। सभी खतरे से बाहर है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें