इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव ककराही निवासी वीनू गुप्ता पत्नी प्रदीप कुमार ने बताया कि बेटी लक्ष्मी अपने दरवाजे पर खड़ी थी। इस दौरान गांव के मुकेश कुमार, रवि, संगीता के उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर, सास प्रकाशवती व ससुर पंचीलाल के साथ वह घर से बाहर निकली तो आरोपितों ने ईंट पत्थर व लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर जांच कर रही है।