इटावा। पुलिस की सक्रियता के चलते गुजरात में बंधक बनाए गए एक युवक को उसके कारखाना मालिक खुद लेकर पुलिस के सामने हाजिर हुआ।
पिछले सप्ताह एक पीड़ित दंपति अपने बेटे को बंधक बनाने जाने पर उसे मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। उनकी पीड़ा को सुनकर अमर उजाला ने खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लिया। थाना कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस बात की भनक लगने पर गुजरात का कारखाना मालिक युवक को लेकर इटावा पुलिस के सामने हाजिर हो गया। मामले की जांच की जा रही है।