भरथना। अधिवक्ता ने अपने साथ मारपीट कर दो सोने की अंगूठियां, 20 हजार रुपये लूटने की रिपोर्ट छह लोगों के विरुद्ध ऑनलाइन दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के नगला जलाल मंगूपुर निवासी मुकेश सिंह पुत्र महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब साढ़े ढह बजे वह तहसील से वकालत का कार्य निपटाकर बाइक से घर जा रहे थे। ऊमरसेंडा नहर पुल करवा पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के एक व्यक्ति ने अपने पांच अन्य साथियों ने उन्हें घेर लिया। मारपीट करते हुए फाइल व अन्य दस्तावेज फाड़कर नहर में फेंक दिए। उनका आरोप है कि हमलावर उनके पास से दो सोने की अंगूठियां और 20 हजार रुपये छीनकर भाग गए।