फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में वांछित 25 के इनामी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पुराने बस स्टैंड के पास से हत्या में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी को दबोच लिया। इनामी भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली थाना पुलिस शास्त्री चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित श्री गुरुतेग बहादुर गुरुद्वारा पुराना बस स्टैंड के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड के पास घेरकर वारंटी को पकड़ लिया। पुलिस टीम की गिरफ्त में आए वांछित ने अपना नाम जसवीर सिंह पुत्र दलमीर सिंह निवासी ग्राम टांडा मानसिंह थाना बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर बताया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बचन सिंह सिरोही ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बचन सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक मुकुंद लाल यादव, कांस्टेबल गणेशशंकर, सुरजीत कुमार, संजना, मोतीलाल शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें