इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के अड्डा बाह में पुलिस ने पटाखा फैक्टरी पकड़ी। फैक्टरी में 18 लड़के व महिलाएं पटाखा बनाते मिले। सीओ सिटी वैभव पांडेय ने बताया कि सभी लड़के नाबालिग हैं। फैक्टरी के कागजों की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।