इटावा। ऊसराहार थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बदायूं और औरैया जिले के दो शातिर बदमाश पकड़े। बदायूं के बदमाश के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने शुक्रवार रात वाहन चेकिंग के दौरान औरैया और कन्नौज जनपद को जोड़ने वाले किशनी बिधूना मार्ग पर पालन अड्डा पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोका। थानाध्यक्ष जेपी सिंह ने बताया कि बदमाशों से एक तमंचा व चाकू कारतूस बरामद हुए हैं। बाइक पर भी नंबर प्लेट नहीं थी। दोनों के पास कागजात भी नहीं थे। दोनों की पहचान राजपाल सिंह पुत्र दानसिंह निवासी धनूपुरा थाना कादर चौक जनपद बदायूं और रामकुमार पुत्र भोमराज निवासी मारवाड़ी थाना ऐरवाकटरा, औरैया के रहने वाले हैं। राजपाल के खिलाफ बदायूं में चोरी और हत्या के प्रयास जैसे सात मामले दर्ज हैं।