इटावा। बलरई पुलिस ने कुकावली गांव की प्रधान के पति समेत पांच लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। मौके से 2820 रुपये बरामद किए हैं।
बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश शुक्ला ने बताया कि शनिवार शाम कुकावली ग्राम पंचायत के मजरा खाकेबाग गांव में जुआ खेलते पांच लोग पकड़े गए हैं। यह जुआ कुकावली ग्राम पंचायत की प्रधान के पति भारत सिंह के संरक्षण में चल हा था। पुलिस ने भारतसिंह समेत खाकेबाग गांव के बुद्धसेन, सरदार सिंह, धर्मेंद्र सिंह व प्रेमसिंह को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ जुआ खेलने के अलावा धारा 144 और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद