इटावा। दो अलग-अलग जगहों पर करंट लगने से दो महिलाएं झुलस गईं। दोनों महिलाओं को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। लवेदी थाना क्षेत्र के भूसेपुर गांव निवासी कुंती देवी घर में झाडू़ लगा रही थी।
इस बीच कूलर में हाथ छूने से करंट लग गया। वहीं सदर कोतवाली क्षेत्र के घटिया अजमत अली निवासी राखी हाथ में लोहे का पाइप लिए हुए थी। ऊपर से निकला बिजली का तार छूने से वह झुलस गई। (संवाद)