बकेवर। आगरा-कानपुर हाईवे पर ट्रॉला ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।
बकेवर के पटेलनगर निवासी सरताज अंसारी (22) मंगलवार बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान बाईपास तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें सरताज घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। (संवाद)