सैफई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की दो बाइकें बरामद हुईं हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि भागीपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान सैफई के नगला बाग निवासी अनुज कुमार और सहसारपुरा निवासी शिवम को रोका गया। दोनों से गाड़ी के कागज मांगे गए तो नहीं दिखा पाए। दोनों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बाइकें फ्रेंड्स कॉलेनी और कोतवाली क्षेत्र से छह अगस्त को चोरी की थीं। दोनों बाइकों को बेचने जा रहे थे। (संवाद)