चकरनगर। कस्बे के पोस्ट ऑफिस के पास एक बाइक अन्ना गोवंश से टकरा गई। हादसे में महाराजपुरा गांव निवासी पंछी यादव (35) और उनकी मां केतकी (60) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने केतकी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पंछी की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)