फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : ट्राला डिवाइडर तोड़कर बाइक पर पलटा, दंपती की मौत

विज्ञापन
सुभाष,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास बुधवार की दोपहर को आगरा की ओर से आ रहा एक ट्राला बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड में पलट गया। ट्राला में लदे लोहे के स्क्रैप की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

औरैया के फफूंद थानाक्षेत्र के गांव सालिकपुर निवासी सुभाष चंद्र (45), पत्नी कुसमा देवी (40) व बहन आशा देवी के साथ बाइक से इटावा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती पुत्रवधू को देखने आ रहे थे। दोपहर करीब एक बजे कानपुर-आगरा हाईवे पर सुंदरपुर रेलवे क्रासिंग के पास ये लोग पहुंचे तभी आगरा की ओर से लोहे के स्क्रैप लादकर कानपुर की ओर जा रहा ट्राला बेकाबू हो गया। ट्राला डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में पलट गया। ट्राला में लदे लोहे के स्क्रैप के गिरने के नीचे सुभाष, कुसमा और आशा दब गए।
हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग और फ्रेंड्स कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्क्रैप में दबे लोगों को बाहर निकालवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डाक्टरों ने सुभाष व कुसमा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि आशा की गंभीर हालत को सैफई रेफर कर दिया। हादसे के बाद ट्राला चालक व हेल्पर भाग निकले।
विज्ञापन

एसओ फ्रेंड्स कालोनी विवेक कुमार ने बताया कि चालक को नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक व हेल्पर भाग निकले। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्राला को हटवाकर रोड को साफ करा दिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुत्रवधू का चल रहा इलाज
हादसे में मौत का शिकार हुए सुभाष के बडे़ पुत्र रवि की पत्नी का इटावा के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसे फेफडे़ की बीमारी है। मंगलवार को रवि ने घर फोन कर बताया कि फायदा न मिलने के कारण वह पत्नी को कहीं बाहर ले जाना चाहता है। इस पर सुभाष, कुसमा और आशा अस्पताल आ रहे थे। मां-बाप की मौत होने से रवि व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

कुसमा देवी,फाइल फोटो। संवाद- फोटो : ETAWAH

जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें