फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा : ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। लखनऊ से मथुरा जा रही रोडवेज बस रविवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में 15 सवारियां चोटिल हुईं हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देकर दूसरे वाहन से रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बस 52 सवारियां लेकर लखनऊ से मथुरा जा रही थी। रविवार सुबह एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 121 पर आगे चल रहे ट्रक में बस पीछे से जा टकराई। हादसे में 15 सवारियां चोटिल हो गए। सूचना पर एसपी देहात सत्यपाल सिंह, सैफई सीओ नागेंद्र चौबे घटनास्थल पर पहुंच गए। यूपीडा की एंबुलेंस भी पहुंच गई। सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया।
सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि रोडवेज बस चालक आगरा निवासी हमवीर को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक को लेकर चालक भाग गया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन के माध्यम से एक्सप्रेसवे से हटाकर चौपुला कट पर बनी पार्किंग में ले जाकर खड़ा किया गया। हादसे के कारण करीबन एक घंटे तक लखनऊ से आगरा जाने वाली एक्सप्रेसवे की दो लाइनों को बंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें