जसवंतनगर। भावलपुर पेट्रोल पंप के सामने एक एंबुलेंस आगरा की तरफ जा रही थी। इस दौरान पीछे से ऑटो और एक बाइक उसमें घुस गई। हादसे में कुरसेना निवासी राम कैलाश, मैनपुरी निवासी श्याम बिहारी, शारदा प्रसाद, जसवंतनगर निवासी पूनम देवी और दो बच्चे अवनी व इच्छा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जसवंतनगर भर्ती कराया गया है। (संवाद)