इटावा के बसरेहर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहादुरपुर लोहिया में गौशाला में सौ से अधिक गोवंश रखे गए हैं। सोमवार सुबह इनमें से 2 गोवंश की मौत हो गई और चार बीमार पड़े है। पिछले कई दिनों से गोवंश तड़प तड़प कर मर रहे हैं। जब से परौली रमायन गोशाला से गोवंश इस गोशाला में आए हैं उसी दिन से बख्तियारपुर बाजार के सामने बनी गौशाला की हालत बिगड़ती जा रही है।