फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बाइक फिसलने से दंपती गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस सड़क पर सैफई तिराहे के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। इटावा शहर के न्यू रामनगर निवासी दीपक (29), पत्नी सत्यवती (28) के साथ ग्राम बछेला थाना बरनाहल, मैनपुरी में बहन के घर से लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वे सैफई मार्ग तिराहे के पास पहुंचे, सड़क पर पड़ी गिट्टी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और डिवाइडर से जा टकराई। राहगीरों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें