फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सैफई बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सोमवार को सचिवों, रोजगार सेवकों और ग्राम प्रधानों ने मोर्चा खोल दिया। विकास खंड कार्यालय खुलते ही परिसर में सभी धरने पर बैठ गए। उनका साथ देने के लिए ब्लाॅक प्रमुख भी धरने पर बैठ गईं। एसडीएम को ज्ञापन देकर बीडीओ को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को ब्लॉक कार्यालय एडीओ पंचायत भगवान दास के नेतृत्व में सभी ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करके खंड विकास अधिकारी यदुवीर सिंह के विरोध में धरने पर बैठ गए। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पवन कुमार यादव प्रधान, तहसील अध्यक्ष राधा कृष्ण यादव प्रधान के साथ धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए। कुछ देर बाद मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की मां सैफई की ब्लाॅक प्रमुख मृदुला यादव भी पहुंच गईं। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नम्रता सिंह व ब्लाॅक प्रमुख मृदुला यादव को सौंपा।
इसमें बीडीओ पर मनरेगा के पक्के कार्यों पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया। कहा कि वह ग्राम पंचायतों के निरीक्षण के नाम पर आर्थिक शोषण करते हैं। खंड विकास अधिकारी कि मैनपुरी जिले के घिरोर विकासखंड में तैनाती के दौरान मनरेगा में 50 लाख रुपये का भ्रष्टाचार किया गया था। इसके कारण अपर मुख्य सचिव ने निलंबन की संस्तुति की गई थी। प्रदर्शन कर्मियों ने कहा जब तक बीडीओ को हटाया नहीं जाएगा। धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम नम्रता सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है।

बैठक में न आने पर मांगा था स्पष्टीकरण
बीडीओ का कहना है ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक बृहस्पतिवार को की जाती है। उसमें जो कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहते हैं, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। अगर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो अग्रिम आदेशानुसार एक दिन का वेतन रोक दिया जाएगा। आचार संहिता लागू होने के बावजूद कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जो नियम विरुद्ध तरीके से है। कमीशन लेने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें