जिला अस्पताल में सत्यवती को बूस्टर डोज लगाते डॉ.उदय सिंह राजावत। संवाद
- फोटो : ETAWAH
इटावा। कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है फिर भी लोग बूस्टर डोज लवाने में लगवाने में हिचक रहे हैं। पिछले 15 दिनों में 18 से 59 आयु वर्ग के 42,102 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। बुजुर्ग भी रुचि नहीं ले रहे हैं। अभी तक केवल 19193 बुजुर्गों ने ही बूस्टर डोज लिया है।
सीएमओ डॉ.बीएल संजय ने बताया 30 सितंबर तक 10 लाख 98 हजार 113 लोगों को बूस्टर डोज लगवाने का लक्ष्य है। 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को पहले से ही ये डोज निशुल्क दिया जा रहा है। इसके बावजूद केवल 19193 बुजुर्गों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। 15 जुलाई से सभी के लिए ये डोज मुफ्त कर दिया गया है। इसके बावजूद लोगों को रुचि न के बराबर है। 1 अगस्त तक 18 से 59 आयु वर्ग के 42, 102 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। उन्होंने बताया 7702 हेल्थ केयर वर्कर, 10253 फ्रंट लाइन वर्करों को भी बूस्टर डोल लगाया जा चुका है। अब प्रतिदिन औसतन दो से ढाई सौ लोग ही बूस्टर डोज लगवा रहे हैं। पहली और दूसरी डोज लगवाने के लिए 15 सौ से दो हजार तक लोग रोज पहुंच रहे थे।
------
14 लाख से अधिक लोग लगवा चुके दो डोज
सीएमओ ने बताया कि जिले में 14 लाख 52 हजार 321 लोग पहली डोज व 14 लाख 33 हजार 61 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 79 हजार 250 लोग बूस्टर डोज लगवा चुके हैं। कुल 29 लाख 64 हजार 632 लोग डोज लगवा चुके हैं।
पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध
सीएमओ ने बताया जनपद में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। इनमें 4050 कोविशील्ड, 11250 कोवैक्सीन व 10220 कोर्वेबैक्स समेत कुल 25520 वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।