ताखा। ग्राम पंचायत कुदरैल के सचिव की मनमानी की शिकायत गांव पूरनपुरा निवासी रजनीश कुमार ने सीडीओ संजय सिंह से की है। उनका आरोप है कि ग्राम पंचायत कुदरैल में लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पाती है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि ग्राम पंचायत कुदरैल के परिवार रजिस्टर की नकल कुदरैल में उपलब्ध कराने के बजाय अमथरी स्थित पंचायत घर से दी जाती है। इससे कुदरैल के ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य कार्यों के लिए लगभग 10 किलोमीटर दूर अमथरी जाना पड़ता है। (संवाद)