फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सड़कें खोदकर भूले ठेकेदार, आवागमन दुश्वार

Sun, 26 Mar 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। महेवा विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। ठेकेदारों ने मनमानी कर पाइप लाइनें डालने के बाद सड़कें खोदकर छोड़ दीं। इसके कारण ऊबड़ खाबड़ सड़कों पर चलना दुश्वार है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आनेपुर में एक माह पहले मजरा छतनापुर जाने वाली सड़क पाइप लाइन बिछाने के लिए खोद दी गई थी। ठेकेदार ने एक काम तो कर दिया लेकिन दूसरा भूल गया। सड़क को ठीक न करने के कारण आएदिन लोग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं।
ग्राम पंचायत उझियानी, रजपुरा, रामनगर, हवेली, रमपुरा ब्यास, टिलीटिला सहित करीब 12 गांवों में यही स्थिति है। सड़कों पर गड्ढे और मिट्टी होने के कारण एक कदम भी चलना मुश्किल है। राजेश ,पप्पू , अवधेश, मुकुंद, प्रमोद ने सड़कों को जल्द बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन



ठेकेदारों का कार्य यह भी है कि खोदी गई सड़क को तुरंत चलने लायक बनाएं। कहा कि सीसी रोड व गांव की सड़कों को तुरंत दुरुस्त कराने के लिए ठेकेदारों को फिर निर्देशित किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - श्यामवरन राजपूत, एडीओ पंचायत महेवा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें