फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: अनियंत्रित होकर खेतों में घुसी रोडवेज की अनुबंधित बस, आठ घायल

Tue, 18 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 37 बरालोकपुर में खेत में घुसी बस। संवाद
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर रोडवेज की अनुबंधित बस खेत में घुसी, आठ घायल
क्रासर
बरालोकपुर में गैस एजेंसी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। फर्रुखाबाद मार्ग पर थाना चौबिया क्षेत्र के बरालोकपुर में गैस एजेंसी के पास में इटावा से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज में लगी अनुबंधित बस खेत में जा घुसी। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन हादसा होने से बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई वहीं आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इटावा से करीब 35 सवारियां लेकर बस बेवर की ओर जा रही थी तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर बरालोकपुर कस्बा में गैस एजेंसी के आगे अनियंत्रित होकर माखन सिंह बाथम के खेत में जा घुसी। बस रोडवेज अनुबंधित थी वहीं चालक व परिचालक मौके से फरार हो गये घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी की वहीं ग्रामीणों ने एंबुलेंस को फोन कर आठ घायलों को सरसई नावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों के नाम रामअवतार सिंह, किशन कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, किशोरी लाल, लज्जावती पत्नी सोनेलाल, किरण देवी पत्नी सतीश चंद्र, सुरेंद्र सिंह पुत्र शिवराम सिंह आदि लोग घायल हो गए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई बस मालिक को सूचना मिलने पर वह भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें