फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मर लदे पिकअप में कंटेनर ने मारी टक्कर

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 32::::जसंवतनगर में हाईवे पर पलटी पड़ी पिकअप। संवाद
विज्ञापन



क्रासर
- नेशनल हाईवे पर शाम पांच बजे हुआ हादसा


संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एरिस्टोटल स्कूल के सामने एक बड़ा हादसा होते-होते टला जब ट्रांसफार्मर लदे एक पिकअप में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होता हुआ एक ढाबे के सामने विपरीत दिशा में डिवाइडर क्रॉस करता हुआ खड़े ट्रक में घुस गया। तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन



शनिवार की शाम 5 बजे एक पिकअप विद्युत विभाग के एक ट्रांसफार्मर को लादकर इटावा की ओर से आ रहा था। तभी स्कूल के सामने पीछे से आ रहा एक कंटेनर ट्रक ने अनियंत्रित होकर पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गया और कंटेनर डिवाइडर क्रॉस करता हुआ। कृष्णा ढाबे के सामने खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारता हुआ। वहीं खड़े ट्रक में घुस गया। सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पिकअप में फंसे चालक सुरेश कुमार निवासी खरदोली थाना वैदपुरा तथा उसमें बैठे राजू निवासी काकोरी थाना कुदरकोट तथा कंटेनर ट्रक के ड्राइवर रिजवान निवासी फरीदाबाद को इलाज के लिए सफाई सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा है। जहां पर रिजवान की हालत खराब बताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें