गिरधारीपुरा सेंट्रल बैंक के सामने हंगामा करते उपभोक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
नगर के मोहल्त्ला गिरधारीपुरा स्थित सेंट्रल बैंक भरथना में दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को भी कैश न होने से नाराज उपभोक्ताओं ने हंगामा कर नारेबाजी की। भरथना बिधूना मार्ग पर जाम लगाकर शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। शाखा प्रबंधक सुधीर चैधरी ने बताया कि बैंक में गुरुवार को कैश का वितरण किया गया था। शुक्रवार को कैश नहीं था। कैश अभी तक नहीं आया है।