भरथना। कस्बा के मोहल्ला बालूगंज स्थित एक गैस एजेंसी पर शनिवार की शाम उपभोक्ता ने एजेंसी पर कार्यरत एक कर्मचारी पर अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव नगला अजीत निवासी संजीव ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त है। बताया पत्नी सीमा के नाम एक घरेलू गैस का कनेक्शन है। पिछली बुकिंग 23 फरवरी को थी, जिसके बाद भी उसे सिलिंडर नहीं मिला। उसकी बुकिंग ऑटोमेटिक कैंसिल हो गई। शनिवार की सुबह जब मैं गैस रिफिल बुकिंग न होने पर एजेंसी पर आया और गैस एजेंसी पर कार्यरत कर्मचारियों को समस्या बताई तो उनके साथ अभद्रता की गई। करीब पांच घंटे तक एजेंसी पर सिलिंडर के लिए इंतजार कराया गया लेकिन सिलिंडर नहीं मिला कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी समेत तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।