फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: कांग्रेसियों ने दिया धरना, सरकार की नीतियों को बताया गलत

Sat, 11 Mar 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कांग्रेसियों ने ब्लाॅक कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों को गलत बताया। अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जसवंतनगर एसबीआई के सामने कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक यादव, ब्लॉक अध्यक्ष लालमन बाथम आदि ने प्रदर्शन किया और एसडीएम कौशल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में बलवीर सिंह कठेरिया, सुमित कुमार, बृजकिशोर, राम सिंह, तोताराम आदि नाम शामिल रहे।
महेवा संवाद के अनुसार कस्बा स्थित एसबीआई के सामने प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जनता की लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है। पार्टी की मांग है आम जनता का पैसा सुरक्षित हो। धरना देने वालों में जिला महासचिव सतीश नागर,डॉ. श्याम बाबू त्रिपाठी, जिला सचिव राजकुमार दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज दीक्षित, प्रदीप दुबे, चंद्र प्रकाश सक्सेना, पीएल गौतम, शहनाज मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बसरेहर संवाद के अनुसार, कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के सामने कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मेहरबान सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन स्टेट बैंक के मैनेजर को सौंपा। धरना प्रदर्शन में सुनील बाथम,गंगाराम पाल, नंद किशोर शमीम मंसूरी,भागीरथ,भास्कर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भरथना संवाद के अनुसार, एलआईसी के सामने ब्लाक अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुखराम सिंधी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें