कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह प्रधान पद का चुनाव हार गए हैं। वोट लेकर वह तीसरे नंबर पर रहे। मलखान सिंह बढ़पुरा ब्लॉक के सराय एसर गांव से पिछली बार प्रधान चुने गए थे।
इस बार फिर वह चुनाव मैदान में उतरे लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। सरवर सिंह गांव के नए प्रधान चुने गए। उन्हें 562 वोट मिले।