फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानक तय कराएगी समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले में मानक विहीन स्कूली वाहनों के खिलाफ जनवरी से परिवहन निगम विशेष अभियान शुरू करने जा रहा। इस बार वाहनों पर जुर्माना नहीं बल्कि विभाग स्कूली वाहनों की कमियों को दुरुस्त को यान समिति का गठन होगा। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूली वाहनों को जीपीएस से लैस करने के साथ ही उसमें अग्निशमन यंत्र व फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य किया गया है। एआरटीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार स्कूली वाहनों से हो रहे लगातार हादसों को देखते हुए छात्र-छात्रओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है। जिले में 1200 से अधिक छोटे व बड़े स्कूली वाहन चल रहे हैं। स्कूल संचालकों को वाहनों के सिलसिले में कई बार नोटिस भेजा जा चुका लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा है। अब सीसीटीवी कैमरे, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण कागजात भी अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें