फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बदले मौसम का असर, गोदाम में डंप पड़े एसी और कूलर

Thu, 11 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। मई की शुरुआत में बेमौसम बारिश के बाद मौसम में आई नमी की वजह से कूलर, एसी, फ्रिज और इन्वर्टर का कारोबार मंदा पड़ गया। हाल ये रहा कि लाखों का माल गोदाम में पड़ा है। हालांकि दो दिन से फिर बढ़ी गर्मी को देखकर कारोबारियों ने आगे बिक्री तेज होने के आसार जताए हैं।
आमतौर पर अप्रैल में ही तेजी से कूलर और एसी की बिक्री होने लगती है। लेकिन इस बार अप्रैल से अब तक कई बार मौसम में बदलाव हो चुका है। यहां तक कि मई की शुुरुआत में बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगों को हल्की ठंड का अहसास होने लगा था। इसके कारण कूलर, एसी का कारोबार मंदा पड़ गया। कारोबारी माल न बिकने की वजह से काफी चिंता में हैं।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि मार्च शुरू होते ही काफी मात्रा में माल मंगा लिया था, लेकिन ज्यादातर माल डंप है। बदले मौसम में बिक्री पर जैसे ग्रहण लग गया।

बची मई और जून में राहत की उम्मीद

पक्का बाग में कूलर विक्रेता अमर केशरवानी ने बताया कि बेमौसम बारिश के बाद से बिक्री ठंडी पड़ गई। माल गोदाम में पड़ा है। 50 लाख का माल मंगाया था, अब तक करीब 10 लाख का माल ही बिका है। उम्मीद है कि अब आधी मई और जून में राहत रहेगी।


माल गोदाम रोड में इन्वर्टर और बैटरी का कारोबार करने वाले कुनाल सक्सेना ने बताया कि बैटरी का कारोबार ठप पड़ा है। पहले इस सीजन में रोजाना दो से चार बैटरी बेचते थे, लेकिन अब सप्ताह में दो सेट भी नहीं बिक रहे। 10 लाख का माल पड़ा है।


राजकीय जिला पुस्तकालय के पास एसी, फ्रिज, कूलर का कारोबार करने वाले अनीत रंजन ने बताया कि 50 लाख रुपये का माल मंगाया था। अब तक केवल 10 से 12 लाख का सामान ही बिका है। यह सब बेमौसम बारिश की वजह से हुआ है।
विज्ञापन



आईटीआई स्थित एक इलेक्ट्राॅनिक शोरूम के संचालक आकाश ने बताया कि मौसम में बदलाव का असर कारोबार पर पड़ा है। 40 लाख का माल गोदाम में पड़ा है। अभी तक सिर्फ 15 लाख का माल ही बिक सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें