हैलीकाप्टर से टोलप्लाजा परशुरामपुर पर हवाई निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद
- फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम स्थल जाते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्सप्रेसवे पर परशुरामपुर पर बने टोल प्लाजा का हवाई निरीक्षण किया। करीब दो बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर टोल प्लाजा के पास से गुजरा। उधर, रविवार रात करीब 12 बजे अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा मुख्य कार्यपालक अवनीश कुमार अवस्थी ने एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे बैठक भी की थी। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि ताखा क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की लंबाई लगभग 15 किमी है। गोलचक्कर, सर्विस रोड व एक्सप्रेसवे के किनारे औषधीय पौधे लगाए जाएंगे।