फोटो संख्या 35 प्रशस्ति पत्र दिखाते प्रधान विजय प्रताप सेंगर व देवेंद्र कुमार।
सीएम ने बहेड़ा व उझियानी के प्रधानों को किया सम्मानित
महेवा। जनपद के ब्लॉक महेवा की दो ग्राम पंचायतें बहेड़ा एवं उझियानी को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत नौ बिंदुओं पर उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में पुरस्कृत किया। बहेड़ा के प्रधान कुंवर विजय प्रताप सिंह सेंगर व उझियानी के प्रधान देवेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र के साथ छह लाख रुपये बहेड़ा को व उझियानी ग्राम पंचायत को चार लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि के साथ सम्मानित किया। एडीओ पंचायत श्याम बरन राजपूत ने बताया यह पुरस्कार स्वशासन. स्वच्छता. आत्मनिर्भरता. हरित क्रांति. महिला सशक्तिकरण समेत नौ बिंदुओं के अंतर्गत कराए गए सर्वांगीण विकास के चलते दिया गया। (संवाद)