फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: फसलें चौपट, कैसे निकलेगी लागत

Wed, 03 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/ताखा। ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को हुई बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं, मक्का व मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि मौसम ने उनका सब छीन लिया। लागत भी नहीं निकल पाएगी। ऐसे में खर्च कैसे चलेगा।
विज्ञापन

ओलावृष्टि से क्षेत्र के सरसई नावर, दौलतपुर, चंदरपुरा, नगला भगे, रुद्रपुर, चमरपुर, गुंदेला, ऊसराहार, मौहरी, बम्हनीपुर, बहादुरपुर समेत 24 से अधिक गांवों में खेतों में खड़ी 60 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हो गई है। 10 प्रतिशत गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है।

किसानों ने बताया दर्द
किसान राजीव यादव ने बताया कि दो बीघा मूंग व तीन बीघा मक्का की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। ऐसे में इन फसलों की लागत निकलेगी भी या नहीं, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दयाराम कश्यप ने बताया कि मक्का की 10 बीघा फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। अब कुछ भी नहीं हो सकता है। 25 हजार रुपये लागत निकलना भी मुश्किल है।
ओलावृष्टि से मक्का व दलहनी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग जांच करवाकर शासन को रिपोर्ट भेजेगा। ब्रजेश यादव, एडीओ कृषि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें