इटावा। सरसईनावर के कछपुरा के अग्निपीड़ितों ने शनिवार को उच्च अधिकारियों से मिलकर जांच में लेखपाल पर हीलाहवाली करने का आरोप लगाया है।
ग्राम पंचायत सरसईनावर के ग्राम कछपुरा में लगभग छह माह पूर्व भीषण आग लगने से चार परिवार के लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई थी। जांच तहसील ताखा के अधिकारियों ने की। राजनेता मुआवजे का अश्वासन देकर चलते बने। तहसील ताखा के लेखपाल पंकज गुप्ता ने मामले की जांच में बिजली से आग लगने की आख्या प्रेषित की।