फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः जलभराव से जूझ रहे लोगों ने जाम लगाया

विज्ञापन
आजाद नगर बाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते आनंद नगर के लोग। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। जलभराव से जूझ रहे लोगों ने आजाद नगर बाईपास पर जाम लगा दिया। समस्या के समाधान पर 20 मिनट बाद जाम खोला गया। इस दौरान आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

आनंद नगर मोहल्ले से निकले एक बड़े नाले पर पट्टियां बिछा कर सड़क का निर्माण करवाया गया था। 35 वर्ष से पुराने नाले को बीच से सोमवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से तोड़ दिया गया। बीच से नाला टूटने के कारण निकासी न होने से नाले का पानी एक तरफ सड़क पर भरने लगा। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत कर नाला खुलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर आनंद नगर के 50 लोग आजाद नगर बाईपास पर पहुंचे। सड़क के बीचों बीच धरना पर बैठ गए। इस दौरान बाईपास पर दोनों तरफ जहां के तहां वाहन खड़े हो गए। वहीं जाम लगने की सूचना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। तकिया चौकी इंचार्ज संजय निषाद ने लोगों को आश्वासन दिया कि नगर पालिका से बात कर नाला खुलवा दिया जाएगा। इसके बाद लोग सड़क से हट गए। लोगों ने कहा की शुक्रवार तक नाला नहीं खुला तो अंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें