फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावाः 310 करोड़ से चंबल पर बनेगा फोरलेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चंबल नदी पर 310 करोड़ रुपये से फोरलेन पुल बनाया जाएगा। इसका निर्माण एनएचएआई करेगा। काम के लिए टेंडर मांगे गए हैं। 2024 तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। फोरलेन पुल बन जाने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन आसान होगा।
विज्ञापन

सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय की ओर से ग्वालियर-बरेली हाईवे को फोरलेन करने का निर्णय लिया गया है। इसी परियोजना में चंबल नदी पर उदी के पास फोरलेन पुल बनेगा। पुल की लंबाई 600 मीटर और चौड़ाई 14 मीटर रखी जाएगी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग को फोरलेन करने के लिए 326 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जनपद इटावा से पीलीभीत तक 240 किमी फोरलेन हाईवे का निर्माण कराया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय से निर्माण के लिए परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू) फर्रुखाबाद को कार्यदायी संस्था को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें